उत्तर प्रदेश: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के मकान पर चला बुलडोजर, अवैध तरीके से बनाने का था आरोप

सिटी मजिस्ट्रेट ने नक्शा पास नहीं होने की वजह से मकान को गिराने का आदेश जारी किया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन बुलडोजर से इस घर को गिराने के लिए शुक्रवार को पहुंचा था। मकान को तोड़ने में दो दिन का समय लगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के मकान को बुलडोजर से तोड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने बताया, "इसको तोड़ने की कार्रवाई कल से चल रही है। इसको तोड़ने के लिए खास मशीन मंगाई गई है, क्योंकि यह काफी मजबूत मकान है। शनिवार को ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।"

सिटी मजिस्ट्रेट ने नक्शा पास नहीं होने की वजह से मकान को गिराने का आदेश जारी किया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन बुलडोजर से इस घर को गिराने के लिए शुक्रवार को पहुंचा था। मकान को तोड़ने में दो दिन का समय लगा।


सिटी मजिस्ट्रेट मऊ के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल कर ध्वस्तीकरण के आदेश को चुनौती दी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने दायर याचिका को खारिज कर दिया था।

इससे पहले मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। 18 नवंबर 2022 को अब्बास अंसारी को प्रयागराज के सेंटर जेल से निकालकर हाई सिक्योरिटी वाली चित्रकूट की रगौली जेल में भेज दिया गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 04 Mar 2023, 12:52 PM