उत्तर प्रदेश: आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक, नोएडा के रहने वाले संतोष की बारात अलग-अलग गाड़ियों से देवरिया के लिए निकली थी। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर टर्न पर अर्टिंगा कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, नोएडा के रहने वाले संतोष की बारात अलग-अलग गाड़ियों से देवरिया के लिए निकली थी। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर टर्न पर अर्टिंगा कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

एत्मादपुर थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गौतम, चंदन, सुदेश, संजीव शर्मा, प्रवीन की मौत हो गई, जो नोएडा के रहने वाले थे।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक का इलाज आगरा के डॉ. सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है जबकि दो घायलों को उनके परिजन दिल्ली ले गये हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia