उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों के बीच टक्कर, उड़े परखच्चे, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार और एक अन्य कार के बीच भीषण टक्कर हो जाने के कारण दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौरोमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा मार्ग पर शनिवार देर रात दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मरीजों की हालत काफी गंभीर है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार और एक अन्य कार के बीच भीषण टक्कर हो जाने के कारण दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों 6 साल की रौनक और 2 साल की रिद्धि समेत ओम प्रकाश गोयल, उनकी पत्नी लता देवी गोयल, प्रशांत गोयल, पंकज गोयल और उनकी पत्नी शालू गोयल और मुकेश सैनी को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इस घटना के कारण काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे जाम से यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता को खुलवा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia