उत्तर प्रदेश: जालौन में बेखौफ बदमाशों ने 5 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत, 3 घायल

जालौन पुलिस के मुताबिक यहां के आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव में बदमाशों ने पहले घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग को गोली मारी। इसके बदमाशों ने उसी गांव में चार और लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में अज्ञात बदमाशों ने संदी गांव में अलग-अलग स्थानों पर घर के बाहर सो रहे 5 ग्रामीणों को गोली मार दी। इतना ही नहीं शौच के लिए गई एक महिला पर भी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस मृतक के परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे एक वृद्ध को गोली मार दी। जिसके बाद बदमाशों ने आगे बढ़ते हुए एक के बाद एक कुल 5 लोगों को गोली मारी। घटना में वृद्ध और महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालात नाजुक बनी हुई है। खास बात यह है कि इस वारदात में कोई भी लूटपात, चोरी या अन्य प्रकार का प्रकरण सामने नहीं आया है।

घटना के बाद से ही गांव में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए हैं। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक और एसओजी टीम को लगाया गया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 02 Aug 2018, 9:24 AM