मेरठ: आरएसएस नेता ने अंबेडकर की मूर्ति पर किया माल्यार्पण तो दलित वकीलों ने प्रतिमा का किया शुद्धिकरण
मेरठ में अंबेडकर की मूर्ति का शुद्धिकरण करने वाले दलित वकीलों ने कहा कि बीजेपी दलितों पर अत्याचार करती है, उसने अंबेडकर के लिए कुछ नहीं किया। वकीलों ने कहा कि जिस बीजेपी ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया, अब वह दलितों का फायदा उठाना चाहती है।

उत्तर प्रदेश में मेरठ के जिला कोर्ट के पास लगी बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को गंगाजल से नहलाकर यहां के दलित वकीलों ने शुद्धिकरण किया। जब मीडिया द्वारा वकीलों से यह पूछा गया कि ऐसा वे क्यों कर रहे हैं तो वकीलों ने कहा, “कुछ दिन पहले आरएसएस नेता राकेश सिन्हा यहां आए थे। उन्होंने मूर्ति पर माल्यार्पण किया था। इसलिए वे प्रतिमा को गंगाजल से नहला रहे हैं, जिससे प्रतिम शुद्ध हो जाएगा।”
बाबा साहेब की प्रतिम का शुद्धिकरण करने वाले वकीलों ने कहा कि देश में दलितों पर हमले हो रहे हैं, उन्हें मारा-पीटा जा रहा है, लेकिन बीजेपी उनके लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दलितों पर अत्याचार करती है, उसने भीमराव अंबेडकर के लिए कुछ नहीं किया। वकीलों ने कहा कि जिस बीजेपी ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया, अब वह दलितों को अपने पाले में करके फायदा उठाना चाहती है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 11 Aug 2018, 12:02 PM
