‘कैराना में कई बूथों पर मतदाताओं को डरा धमका कर भेजा जा रहा वापस’, यूपी में पहले चरण के मतदान के बीच सपा का आरोप
यूपी में पहले चरण के मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347, 348, 349, 350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा धमका कर, वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए आज मतदान हो रही है। 11 जिलों की 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। 58 सीटों पर करीब 2 करोड़ 27 लाख मतदाता 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
इस बीच समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347, 348, 349, 350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा धमका कर, वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है। पार्टी ने कहा कि तत्काल संज्ञान ले कार्रवाई कर सुचारू, भयमुक्त, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।
इसके अलावा सपा ने कहा कि बुलंदशहर जनपद की विधानसभा अनूपशहर-67, पर महिला मतदाताओं से अधिकारी अभद्रता कर रहे है। पार्टी ने कहा कि तत्काल संज्ञान ले, कार्रवाई कर, सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।”
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 10 Feb 2022, 10:01 AM
