उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के गोरखपुर में 'खाकी' भी सुरक्षित नहीं! पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला, एक गिरफ्तार, 2 फरार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एसएसपी विपन टाड़ा ने बताया कि कुछ लोगों ने हमारे कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दो ओरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

i
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल किसी से छिपा नहीं है। आए दिन अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं और सरकार सफाई देती है कि सबकुछ ठीक है। लेकिन आलम यह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र में भी खाकी सुरक्षित नहीं है। गोरखपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है।
गोरखपुर में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर कुछ लोगों ने हमला किया है। गोरखपुर के एसएसपी विपन टाड़ा ने बताया, “कुछ लोगों ने हमारे कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दो ओरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।"
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
