उत्तर प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की ने खूंखार रूप किया धारण, लड़के पर ब्लेड से किया हमला

बरेली में आरोपी लड़की कॉलेज जाने वाली सड़क पर लड़के से मिली और उसके चेहरे पर ब्लेड से कई बार हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की उस लड़के से कह रही थी कि तुम्हें अपने चेहरे पर बहुत घमंड है। अब तुमसे कोई शादी नहीं करेगी।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई दंग है। खबरों के मुताबिक, बरेली के हाफिजगंज पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले एक इंटर कॉलेज की छात्रा ने अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया।

लड़की उस लड़के से प्यार करती थी, लेकिन लड़के ने उसके साथ कोई भी रिश्ता रखने से इंकार कर दिया। लड़की ने कई मौकों पर लड़के से शादी करने के लिए भी कहा, लेकिन उसने इस विवाह प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह आगे पढ़ना चाहता है और अपना एक करियर बनाना चाहता है।

आरोपी लड़की गुरुवार को कॉलेज जाने वाली सड़क पर लड़के से मिली और उसके चेहरे पर ब्लेड से कई बार हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की उस लड़के से कह रही थी कि तुम्हें अपने चेहरे पर बहुत घमंड है। अब तुमसे कोई शादी नहीं करेगी।

लड़के के चेहरे से खून बहता हुआ देख लड़की भी सड़क पर बेहोश हो गई। लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। सूत्रों ने कहा कि हमले में उसके चेहरे की कुछ नसें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।


कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने कहा कि घटना कॉलेज के बाहर हुई है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 07 Feb 2020, 1:19 PM