छठ महापर्व को लेकर यूपी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, घाटों पर पूजा करने जाने से पहले पढ़ लें ये नियम 

छठ महापर्व को लेकर गाइडलाइंस जारी करते हुए सरकार ने कहा कि लोग अपने घरों या घरों के पास छठ पूजा मनाएं। पूजा के लिए नदियों और तालाबों के किनारे जिला प्रशासन द्वारा अर्ध्य दिए जाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

नहाए खाए के साथ छट महापर्व की आज शुरुआत होगी। झरखंड और बिहार में छठ पूजा को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से छठ महापर्व को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई है। गाइडलाइंस में बताया गया है कि छठ पूजा के दौरा लोगों को किन चीजों का ध्यान रखना होगा। इसमें प्रशासन को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

छठ महापर्व को लेकर गाइडलाइंस जारी करते हुए सरकार ने कहा कि लोग अपने घरों या घरों के पास छठ पूजा मनाएं। पूजा के लिए नदियों और तालाबों के किनारे जिला प्रशासन द्वारा अर्ध्य दिए जाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। गाइडलाइंस में कहा गया है कि महिलाओं को प्रेरित किया जाए कि वे छठ पूजा घर पर ही मनाएं।


छठ पूजा के लिए ये है गाइडलाइन:

  • छठ पूजा स्थल पर महिलाओं के लिए चेंज रूम बनाए जाएंगे
  • पूजा स्थल पर डॉक्टर के साथ एंबुलेंस तैनात रहेगी
  • तालाबों के किनारे साफ-सफाई सुनिश्चित के निर्देश
  • नदी-तालाब के किनारे पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा
  • घाटों में पानी के बहाव की समुचित व्यवस्था की जाएगी
  • पूजा कार्यक्रम के आयोजकों संग मिलकर प्रशासन जरूरी इंतजाम करे
  • नदी-तालाबों के किनारे शौचालय व्यवस्था की जाएगी
  • छठ पूजा स्थल पर 2 गज की दूरी और मास्क का प्रयोग अनिवार्य
  • पूजा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी तैनात होंगे

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच छठ पूजा मनाने के लिए गोमती नदी के तट पर सभी तैयारियां की जा रही हैं। लखनऊ अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी ने बताया, "यहां तट पर नई वेदियां बनाई जा रही है। साथ ही नगर निगम स्वच्छता का पूरा ध्यान रख रही है। कोरोना की वजह से इस बार कम भीड़ होगी।"


वहीं, बिहार में चार दिन का छठ महापर्व आज से शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर के एक नदी के किनारे महिलाओं ने पूजा की। एक महिला ने बताया,"आज से चार दिन की पूजा है। मेरी छठी मइया से यही प्रार्थना है कि सभी को कोरोना से बचाएं और कोरोना से पूरा देश जल्द मुक्त हों।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 18 Nov 2020, 8:49 AM