यूपी: झांसी में 16 साल की लड़की से सरेआम छेड़छाड़, आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला
झांसी में लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में तीन लड़के शामिल थे, जिनमें से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला झांसी में सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई को कुछ लड़कों ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। आरोपियों ने घटना के वीडियो को सोशल मडिया पर डाल दिया है, जोकि वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के जंगल में लकड़ी के साथ छेड़छाड़ करते और गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन लड़के शामिल थे, जिनमें से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक बाकि के दो आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
- Uttar Pradesh
- उत्तर प्रदेश
- Jhansi
- झांसी
- नाबालिग से छेड़छाड़
- छेड़छाड़ का वीडियो वायरल
- 16 year Old Girl Molestation
- Molestation in Jhansi
- Molestation Video Viral
