उत्तर प्रदेश: लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, आधी रात को हमलावरों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। हमलावरों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब डबल मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई है। खबरों के मुताबिक बीती रात ठाकुरगंज के मुसाहिब गंज में कार से जा रहे दो सगे भाइयों इमरान और अरमान को पहले तो हमलावरों ने रोक कर पिटाई की और फिर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोप को गिरफ्तार कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का आरोपियों से किसी बात को लेकर पुराना विवाद था। वहीं परिजनों का कहना है कि करीब आधे घंटे तक हमलावर दोनों भाइयों को पीटते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। घटना के बाद इलाके में तनाव है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia