योगीराज में दिल दहलाने वाली घटना, गरीबी से परेशान पिता ने 20 दिन की जुड़वां बेटियों को तालाब में फेंका, हुई मौत

पुलिस ने बताया कि दंपति का रविवार को झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपनी बच्ची आफरीन और आफिया को अपने घर के पास एक तालाब में फेंक दिया। इस मामले में बच्चियों के पिता ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भिक्की गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी 20 दिन की जुड़वां बेटियों को एक तालाब में फेंक दिया, जिससे दोनों बच्चियों की मौत हो गई। पिता का कहना है कि वह गरीब है और दोनों लड़कियों का खर्च नहीं उठा सकता था। इस घटना के बाद जुड़वा बेटियों के पिता वसीम और मां नजमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वसीम मजदूरी करते हैं और उन्हें एक 7 साल का बेटा भी है। वसीम ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक हालात खराब है और वह दो बेटियों का खर्च नहीं उठा सकता था।

एसएचओ अजय कुमार ने कहा कि दंपति का रविवार को झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपनी बच्ची आफरीन और आफिया को उनके घर के पास एक तालाब में फेंक दिया। वसीम ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की। उसने पुलिस में मामला दर्ज कराकर कहा कि उनकी बेटियां लापता हो गई हैं। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि वसीम दो बेटियों के जन्म से खुश नहीं था और अपनी पत्नी के साथ लड़ाई करता था।


एसएचओ ने कहा कि जांच के बाद पता चला कि जुड़वा बहनों को माता-पिता ने खुद ही मार डाला था। उन्होंने कहा कि दंपत्ति ने भी अपराध कबूल कर लिया है। एसएचओ ने कहा, “आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को मिटाने और गलत जानकारी देने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia