यूपी के कुशीनगर में शादी के घर में पसरा मातम, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरी महिलाएं, 13 की गई जान

बताया जा रहा है कि हल्दी रस्म के दौरान कुएं पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। खबरों के मुताबिक, कुएं पर लोही जाली लगी थी। इसी जाली पर महिलाएं खड़ी थीं। ज्यादा वजन की वजह से लोहे की जाली टूट गई और इस पर खड़ी महिलाएं सीधे कुएं में जा गिरी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला में उस समय शादी की खुशियां मतम में बदल गई जब हल्दी रस्म के दौरान 12 से ज्यादा मिहालएं कुएं में गिर गई। हादसे में 13 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थनीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया। इस दौरान कई महिलाओं को बचाया गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को हल्दी रस्म के दौरान कुएं पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। खबरों के मुताबिक, कुएं पर लोही जाली लगी थी। इसी जाली पर महिलाएं खड़ी थीं। ज्यादा वजन की वजह से लोहे की जाली टूट गई और इस पर खड़ी महिलाएं सीधे कुएं में जा गिरीं। हादसे केबाद मौके पर चारों तरफ चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद स्थानी पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

यूपी के गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने कहा, “इस घटना में 13 लोगों की मृत्यु हुई है और मृतक में सभी महिलाएं हैं। अन्य सहायक कार्रवाई की जा रही है। STRF की टीम बुलाई गई है जो फिर से सर्च करेंगे: इस घटना में 13 लोगों की मृत्यु हुई है और मृतक में सभी महिलाएं हैं। अन्य सहायक कार्रवाई की जा रही है। STRF की टीम बुलाई गई है जो फिर से सर्च करेंगे।”

वहीं, हादसे पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।”


वहीं, पीएम मोदी ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 17 Feb 2022, 8:12 AM