उत्तर प्रदेश: लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, दो रोडवेज बसों की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दो लोगों की मौत पर हो गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भीषण सड़क हादसा बुधवार को सुबह करबी 6.30 बजे से हुआ। दोनों बसों में टक्कर के बाद मौके पर कोहराम मच गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा ने बताया कि दो बसें अनियंत्रित होकर एक दूसरे से भिड़ गयी है। इसमें 6 यात्रियों की मौत हो गयी है। जिसमें एक बस ड्राइवर शामिल है। इसमें आठ लोग घायल हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। सभी की कोविड जांच कराकर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस हादसे में मृतकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवदेना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल उपचार के लिए डीएम को निर्देश दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार राजधानी के काकोरी हरदोई रोड पर दो बसों की भिडंत हो गई है, जिसमें बसों के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। हादसे में कई लोग घायल हैं। 6 की मौत हो चुकी है। हलांकि बस में कुल कितनी सवारी थी अभी तक पता नहीं चल सका है। यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि घायल यात्रियों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।


मीडिया रिपोर्ट्स में घायलों की संख्या 12 तक बताई जा रही है। हालांकि ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने बस हादसे में 6 लोगों की मौत और 8 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है। सड़क हादसे के बाद प्रशासन घटना के कारणों की जांच-पड़ताल में जुट गया है। हादसे के संबंध में स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश में पुलिस-प्रशासन जुटा हुआ है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 26 Aug 2020, 10:53 AM