उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में मुनस्यारी-मिलम मार्ग समेत 19 ग्रामीण रास्ते बंद, बारिश, पत्थर गिरने से बढ़ी मुश्किलें

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड/ऑरेंज अलर्ट के बीच, पिछले कुछ दिनों में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन के बीच पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को मुश्किलों का सामना पड़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पत्थर गिरने की वजह से मुनस्यारी–मिलम सड़क समेत 19 ग्रामीण मार्ग बंद कर दिए गए हैं। यह जानकारी पिथौरागढ़ पुलिस ने दी है।

ये रास्ते हैं बंद

  • थल-मुनस्यारी मार्ग बंद है।

  • मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद है।

  • इसके अलावा 19 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

इसी क्षेत्र में पहले भी कई प्रमुख सड़कों के बंद होने की खबरें आ चुकी हैं, जैसे: थल–मुनस्यारी, तवाघाट–गुंजी, धारचूला–तवाघाट आदि प्रमुख मार्ग और ग्रामीण मार्ग बंद रहे हैं।

बारिश और भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड/ऑरेंज अलर्ट के बीच, पिछले कुछ दिनों में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन के बीच पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को मुश्किलों का सामना पड़ा है।

पिथौरागढ़ प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां राहत और बचाव के साथ सड़कों को ठीक करने में जुटी हुई हैं।


सीमा तक यात्रा पर संकट

मुनस्यारी–मिलम मार्ग उच्च हिमालयी क्षेत्र में एक अहम ट्रांजिट मार्ग है, जो मिलम गांव और ग्लेशियर तक का संपर्क सुनिश्चित करता है। यह रास्ता इंडो-चीन बॉर्डर रोड्स का हिस्सा है। मार्ग बंद होने से स्थानीय आबादी और गोरिगंगा घाटी के निवासियों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia