उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन के बाद मिट्टी में दबे 8 लोग, 4 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

टिहरी गढ़वाल के कोट गांव में भूस्खलन से हड़कंप मच गया है। जैसे ही यह सूचना मिली कि भूस्खलन के बाद 8 लोग मिट्टी में दब गए हैं, लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में भूस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। यहां के बूढ़ा केदार के पास कोट गांव में भूस्खलन के बाद 8 लोग मिट्टी में दब गए। 8 लोगों में से अब तक 4 लोगों के शवों को मिट्टी से निकाला जा चुका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

भूस्खलन से गांव में हड़कंप मच गया है। जैसे ही यह सूचना मिली कि भूस्खलन के बाद 8 लोग मिट्टी में दब गए हैं, लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia