उत्तराखंड में फिर खिसका पहाड़, जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे के पास लैंडस्लाइड, सामने आया खौफनाक वीडियो! देखें

चमोली जिले में भी पहाड़ खिसकने का वीडियो सामने आया है। जोशीमठ-बद्रीनाथ हाइवे के पास थांग गांव को जोड़ने वाली सड़क के पास ये लैंडस्लाइड हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से खराब मौसम के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच चमोली जिले में भी पहाड़ खिसकने का वीडियो सामने आया है। जोशीमठ-बद्रीनाथ हाइवे के पास थांग गांव को जोड़ने वाली सड़क के पास ये लैंडस्लाइड हुई है। इसका वीडियो न्यूज़ एजेंसी ANI ने भी ट्वीट किया है।

वहीं मंगलवार को टोटा घाटी के पास नेशनल हाइवे पर लैंडस्लाइड का वीडियो सामने आया था। ऋषिकेश से श्रीनगर जाने वाली हाईवे पर तेज आवाज के साथ पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया था। लैंडस्लाइड के चलते हाईवे बंद भी हो गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia