Uttarakhand Election Results 2022 Live: उत्तराखंड के सीएम धामी खटीमा से हार गए चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी ने दी मात

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। 14 फरवरी को राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Mar 2022, 9:17 PM

जीतने वाले सभी लोगों को बधाई, जिन मुद्दों को लेकर जो वादे जनता से किए हैं उनको पूरा करें: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

10 Mar 2022, 8:54 PM

उत्तराखंड के पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी भूषण कोटद्वार सीट से 3687 वोटों से जीतीं

10 Mar 2022, 4:46 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पार्टी के मुख्यालय पहुंचे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। वह खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 6,900 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।


10 Mar 2022, 4:20 PM

हमको जनता ने विपक्ष के रूप में भूमिका अदा करने का आदेश दिया है: उत्तराखंड के नतीजों पर कांग्रेस नेता हरीश रावत

उत्तराखंड के नतीजों पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, “हमको जनता ने विपक्ष के रूप में भूमिका अदा करने का आदेश दिया है हम उसको पूरी निष्ठा से निभाएंगे। हमारे प्रयासों में जो कमी रही उसको मैं स्वीकार करता हूं। कैंपेन कमेटी का चेयरमैन होने के तौर पर मैं हार की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं।

10 Mar 2022, 4:00 PM

जो विजय हुई है वह नरेंद्र मोदी के कारण से ही हुई है: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा, “यह जो विजय हुई है वह नरेंद्र मोदी के कारण से ही हुई है। यह हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई मेहनत है। यह मिथक टूट गया है कि एक बार कांग्रेस आएगी और एक बार बीजेपी आएगी। पहली बार उत्तराखंड का मिथक टूटा है। हम बहुत बड़े बहुमत से सरकार बना रहे हैं।”


10 Mar 2022, 4:00 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से हार गए चुनाव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से करीब 6000 वोटों से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने सीएम को हरा दिया है। भले ही मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हों, लेकिन बीजेपी राज्य में सरकार बना रही है। बीजेपी को करीब 48 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस 20 से कम पर ही सिमट रही है।

10 Mar 2022, 3:48 PM

जनता के फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार किया है, जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जनता के फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार किया है। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।”


10 Mar 2022, 2:07 PM

उत्तराखंड में 46 सीटों के साथ आगे चल रही

उत्तराखंड में 70 सीटों में से 70 सीटों के रुझान आ गए हैं। रुझानों में बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है। वहीं, अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है।

10 Mar 2022, 12:35 PM

यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है: केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के बीजेपी प्रभारी प्रह्लाद जोशी 

केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के बीजेपी प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा, “यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है। उत्तराखंड के लोगों को हमारा काम दिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुष्कर सींह धामी जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया है। मैं जनता और कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं।”


10 Mar 2022, 12:17 PM

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत आगे चल रही हैं 

10 Mar 2022, 11:55 AM

लालकुवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत 10,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे 


10 Mar 2022, 11:50 AM

उत्तराखंड में रुझानों में बीजेपी को बहुमत

उत्तराखंड में 70 सीटों में से 70 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे है। वहीं, अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है।

10 Mar 2022, 11:00 AM

उत्तराखंड में 70 सीटों में से 68 सीटों के रुझान आ गए हैं 

उत्तराखंड में 70 सीटों में से 68 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 41 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे है। वहीं, अन्य 5 सीटों पर आगे चल रही है।


10 Mar 2022, 9:47 AM

खटीमा से सीएम पुष्कर सिंह धामी पिछड़े

उत्तराखंड के खटीमा से बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछड़ गए गए हैं।

10 Mar 2022, 9:20 AM

उत्तराखंड में 70 सीटों में से 57 सीटों के रुझान आए

उत्तराखंड में 70 सीटों में से 57 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 24 सीटों पर आगे है। वहीं, अन्य 3 सीटों पर आगे चल रही है।

यूपी के नतीजे यहां देखें: उत्तर प्रदेश विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट 2022 LIVE


10 Mar 2022, 8:29 AM

उत्तराखंड में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे, बीजेपी दूसरे नंबर पर

उत्तराखंड में बीजेपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।

10 Mar 2022, 8:00 AM

उत्तराखंड में मतगणना शुरू, 70 सीटों पर आज आएंगे नतीजे 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। 14 फरवरी को राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे।


10 Mar 2022, 7:42 AM

एक बार मैंने 48 सीटों पर जीत की बात कही थी कुछ उसके आसपास ही सीटें आएंगी: हरीश रावत

नतीजों से पहले उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, “एक बार मैंने 48 सीटों पर जीत की बात कही थी कुछ उसके आसपास ही सीटें आएंगी। हमें किसी भी तहर की चिंता नहीं है।”

10 Mar 2022, 6:47 AM

उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार? आज आएंगे के नतीजे

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। 14 फरवरी को राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे। राज्य में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है। प्रदेश में कौन मुख्यमंत्री बनेगा ये आज पता चलेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */