उत्तराखंड: चारधाम यात्री ध्यान दें! बारिश के साथ आज राज्य में प्री-मानसून देगा दस्तक, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराकंड में 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। इस बीच राज्य में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में आज बारिश के साथ प्री-मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश, गर्जन और हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 25 जून को पूरी तरह से मानसून राज्य में प्रवेश कर जाएगा।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराकंड में 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इन तीन दिनों में मैदानी इलाकों का भी मौसम बदलने की संभावना है। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। 

आईएमडी ने बताया कि खास तौर पर पहाड़ी इलाकों कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछारें व 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 24.2 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia