उत्तराखंड हिमस्खलन: बलिया जिले के राम सुजान सिंह लापता, परिजन परेशान

लापता राम सुजान सिंह के परेशान परिजनों ने कहा कि उन्हें अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। राम सुजान सिंह के बेटे राज सिंह ने शनिवार को बताया कि उनके पिता उत्तराखंड के चमोली गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

पीटीआई (भाषा)

उत्तराखंड में चीन (तिब्बत) सीमा पर स्थित माना गांव के पास हुए हिमस्खलन में बलिया जिले के राम सुजान सिंह के लापता होने की आशंका है, जिससे परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं।

लापता राम सुजान सिंह के परेशान परिजनों ने कहा कि उन्हें अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। राम सुजान सिंह के बेटे राज सिंह ने शनिवार को बताया कि उनके पिता उत्तराखंड के चमोली गए थे।

राम सुजान सिंह के बेटे राज सिंह ने शनिवार को बताया कि उनके पिता उत्तराखंड के चमोली गए थे।

राज सिंह ने कहा, ''वह वहां सुपरवाइजर का काम करते हैं। वह पिछले साल जनवरी में वहां गए थे। खबर मिली है कि पहाड़ टूट गया है, जिसमें कई मजदूर फंसे हुए हैं। हमे घटना की जानकारी मीडिया से मिली।''


उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई नहीं आया है। राज ने कहा कि परिवार ने आखिरी बार राम सुजान सिंह से पिछले सोमवार को बात की थी, जिसमें वह (राम सुजान सिंह) परिवार के सदस्यों का हालचाल पूछ रहे थे।

राज सिंह ने कहा, ''उन्हें मेरे पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।''

इस बीच, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि उन्हें राम सुजान सिंह के हिमस्खलन में फंसे होने की जानकारी नहीं है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia