उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत, 20 घायल

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गुलर बाजार के पास यात्रियों से भरी बस पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत और करीब 20 घायल हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
  • उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गुलर बाजार के पास यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

  • पुलिस के मुताबिक, हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 20 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

  • बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही SDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

  • टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी श्वेता चौबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 20 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

टिहरी में बस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा टिहरी गढ़वाल में गुलर बाजार के पास हुआ। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचकर जवानों ने बचाव अभियान शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में 30 से 35 लोग सवार थे। बचाव दल ने करीब 20 घायल यात्रियों को बाहर निकाल लिया है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है।


जिलाधिकारी और एसएसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना

हादसे की गंभीरता को देखते हुए टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्वेता चौबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। SDRF की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं। हादसे में घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए