उत्तराखंड: चमोली में बादल फटने से 2 लोगों की मौत, 3 लोग मलबे में दबे 

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से हुई भारी बारिश से पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। सरकार की कुछ परियोजाओं में शामिल 5 मजदूर पहाड़ी के ढलान पर सो रहे थे, जो मलबे में दब गए। इनमें से 2 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी 3 की तलाश जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने की घटना के बाद हुई भारी बारिश में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य पहाड़ी पर मलबे में दब गए। मालारी में गुरुवार देर शाम बादल फटने से हुई भारी बारिश से पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। सरकार की कुछ परियोजाओं में शामिल 5 मजदूर इस पहाड़ी ढलान पर सो रहे थे, जो मलबे में दब गए। इनमें से 2 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी 3 की तलाश जारी है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर फौरन पहुंची। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और खराब मौसम ने चार धाम तीर्थयात्रा को भी बाधित कर दिया है। सड़क पर फैले मलबे के कारण बद्रीनाथ-लम्बगद राजमार्ग जाम हो गया है, और नागदेव के पास थेरंग और गंगनानी के बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम हो गया है।

उन्होंने कहा, “कुछ भूस्खलन और राजमार्ग पर फैले मलबे के कारण गंगोत्री, गंगनानी, भटवारी और उत्तरकाशी में परिवहन सेवा बाधित हो गई हैं।”

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर सड़क को साफ करने के लिए काम कर रहे हैं क्योंकि सालाना चार धाम (यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ) यात्रा के लिए जाने वाले वाहनों की लंबी कतार सड़कों पर मौजूद है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia