उत्तराखंडः जंगली जानवर के हमले में तीसरी मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भीमताल-हल्द्वानी NH पर किया प्रदर्शन

आदमखोर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने 36 कैमरे,15 पिंजरों के साथ ही 25 एसडीआरएफ और पुलिस के जवान तैनात किए हैं। ड्रोन कैमरे से भी मदद ली जा रही है। वन विभाग की 6-7 टीम जंगल की खाक छान रही है। लेकिन, अभी तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

उत्तराखंडः जंगली जानवर के हमले में तीसरी मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भीमताल-हल्द्वानी NH पर प्रदर्शन
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में मंगलवार को एक बार फिर से जंगली जानवर ने एक किशोरी को खेत में चारा काटते समय अपना शिकार बना लिया। दस दिन में जंगली जानवर के हमले में तीसरी मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा जिसके बाद ग्रामीणों ने किशोरी के शव को सड़क पर रखकर भीमताल-हल्द्वानी राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार, ताजा घटना में जंगली जानवर किशोरी को जंगल में दो किलोमीटर तक घसीट कर ले गया। किशोरी के चिल्लाने के बाद जब परिजन आए तब उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद जंगली जानवर उसे छोड़कर भाग गया। जंगली जानवर गुलदार है या बाघ, इसका पता नहीं चल सका है।


10 दिनों में जंगली जानवर के हमले में तीसरी मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा और ग्रामीणों ने किशोरी के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जंगली जानवर के आतंक वाले क्षेत्रों में पिंजरा लगाने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई। गांव समेत पूरे ब्लॉक में बाघ के आतंक वाले क्षेत्रों में पिंजरा लगाने की मांग की है। जिससे इस तरह की घटना देखने को ना मिले।

तीन लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर हल्द्वानी में डीएम कार्यालय के बाहर सड़क पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।हालांकि, आदमखोर जंगली जानवर को तलाशने के लिए वन विभाग की टीम जंगल छान रही है। लेकिन, आदमखोर बाघ है या गुलदार, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।


इस मामले में गुरुवार को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई भी है। अधिकारियों ने बताया कि आदमखोर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने 36 कैमरे,15 पिंजरों के साथ ही 25 एसडीआरएफ और पुलिस के जवान तैनात किए हैं। ड्रोन कैमरे से भी मदद ली जा रही है। वन विभाग की 6-7 टीम जंगल की खाक छान रही है। लेकिन, अभी तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia