केदारनाथ हाइवे पर चट्टान खिसकने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चट्टान से गिरे मलबे के नीचे दबकर 7 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

केदारनाथ के रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर हुए भूस्खलन से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ोतरी हो सकती है। खबरों के मुताबिक, अभी और कई मजदूरों की मलबे के नीचे दबो होने की आशंका है।

खबरों के मुताबिक, ऑल वेदर रोड का कार्य के दौरान केदारनाथ-गौरीकुंड हाईवे पर पहाड़ के ऊपर से अचानक भारी मलबा खिसक गया। मलबे की चपेट में अपने से सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिलडियाल ने कहा, “हादसे के जगह पर 23 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें 12 मजदूर सुरक्षित हैं। इस हादसे में 7 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं 5 मजदूर गंभीर रुप से घायल हैं। मलबे में दबे मजदूरों की सही संख्या का अभी तक नहीं चल पाया है। मौके पर राहत का काम जारी है। मशीनों के जरिए मलबा को हटाया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से इस संबंध में जानकारी ली। जिला प्रशासन को बचाव और राहत कार्यों को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia