'वंदे भारत एक्सप्रेस' इस बार गाय से टकराई, हुआ वही हाल! टूट गया सामने का हिस्सा

हादसा सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। घटना के बाद ट्रेन करीब आधे घंटे तक अतुल रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। अतुल रेलवे स्टेशन से करीब 9 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। इस बार ‘वंदे भारत’ की टक्कर गाय से हुई है। टक्कर के बाद इंजन का सामने का हिस्सा टूट गया। हादसा गुजरात के वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। घटना के बाद ट्रेन करीब आधे घंटे तक अतुल रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। अतुल रेलवे स्टेशन से करीब 9 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इस पहले भी ट्रैक पर जनवारों से टकरा चुकी है वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। इससे पहले इसी महीने, 6 अक्टूबर को भी हादसा हुआ था। मुंबई से गांधीनगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर आई एक भैंस से टकरा जाने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत 6 अक्टूबर को सुबह 11:18 बजे हादसे का शिकार हो गई थी। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद होते हुए गांधीनगर जा रही थी कि बीच रास्ते में वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास ट्रैक पर आ गए जानवरों के झुंड से टकरा गई। हादसे में वंदे भारत ट्रेन के आगे का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 Oct 2022, 12:10 PM