लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, ट्रेन में RSS प्रमुख मोहन भागवत थे मौजूद

घटना के समय ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे। हालांकि इस पथराव में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश में लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर गुरुवार दोपहर पथराव की घटना सामने आई। यह घटना हरदोई जिले के कौढ़ा गांव के पास करीब 3:20 बजे हुई। पत्थर लगने से ट्रेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया।

घटना के समय ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे। हालांकि इस पथराव में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ट्रेन से ही वे मेरठ पहुंचे। रात करीब 9 बजे मेरठ स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के बीच उतरने के बाद वे शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के लिए रवाना हो गए, जहां उनका ठहराव है।

इस मामले की जांच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा मेरठ में की जाएगी। जांच के लिए एक विशेष टीम भी देर रात मेरठ पहुंचने वाली है।

बताया जा रहा है कि वे 20 और 21 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें वे खिलाड़ियों और प्रबुद्ध जनों से बातचीत करेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia