यूपी चुनाव: सपा के EVM 'चोरी' के आरोप के बाद चुनाव आयोग की कार्रवाई, वाराणसी समेत तीन जगहों के अधिकारी हटाए गए

वाराणसी, बरेली और सोनभद्र में ईवीएम को लेकर गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने तीनों मामलों में कार्रवाई की गई है। बनारस में EVM 'चोरी' के आरोप मामले में एडीएम रैंक के अधिकारी को हटाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को अचानक बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशासनिक मशीनरी पर मतगणना में धांधली के आरोप लगाए। इसी बीच यूपी में कई जगह ईवीएम मशीनों को ले जाने में गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं। वाराणसी, बरेली और सोनभद्र में ईवीएम को लेकर गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने तीनों मामलों में कार्रवाई की गई है। बनारस में EVM 'चोरी' के आरोप मामले में एडीएम रैंक के अधिकारी को हटाया गया है। वहीं बरेली में भी पोस्टल वैलेट मिलने वाली घटना को लेकर ज़िला प्रशासन ने आरओ-एसडीएम बहेड़ी पारुल तरार को हटा दिया है।

यहां मतगणना स्थल पर कूड़े को गाड़ी में पोस्टल वैलेट मिले थे, जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। एक अन्‍य मामले में सोनभद्र में एसडीएम को हटाया गया है। सपा के आरोप के बाद प्रशासन ने भी माना है कि ईवीएम को लेकर नियमों का पालन नहीं किया गया। इससे पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के काउंटिंग सेंटर से ईवीएम मशीनों को ले जाते हुए पकड़ा था


वाराणसी के कमिश्‍नर ने इस मामले में चूक को स्‍वीकार किया था। बाद में चुनाव आयोग और वाराणसी के प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि वोटिंग में इन ईवीएम का इस्‍तेमाल नहीं किया गया था, अधिकारियों ने दावा किया था इन ईवीएम को ट्रेनिंग के लिए ले जाया जा रहा था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Mar 2022, 8:08 PM