वीडियो: अयोध्या में राम मंदिर के बाहर भारी भीड़, आम लोग कर रहे हैं रामलला के दर्शन

आज एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के राम मंदिर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकाारी के मुताबिक, सुबह सात बजे से 11.30 तक और दोपहर 2 बजे से शाम सात बजे तक दर्शन हो सकेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अब आम लोग रामलला के दर्शन कर रहे हैं। आज एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के राम मंदिर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकाारी के मुताबिक, सुबह सात बजे से 11.30 तक और दोपहर 2 बजे से शाम सात बजे तक दर्शन हो सकेंगे। 

मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने कहा, "हम यहां तीन दिन से रूके हुए हैं, दर्शन करके ही जाएंगे।" एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, "ये भीड़ सदा रहेगी और रहनी भी चाहिए। भारत धर्म की भूमि है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia