विराट-अनुष्का दूसरी बार बने पैरेंट्स, बेटे का हुआ जन्म, अकाय रखा नाम, जानें क्या है मतलब

अकाय नाम का अर्थ हिंदी भाषा में निराकार, यानी जिसका कोई आकार नहीं हो, होता है। वहीं तुर्की में इसका मतलब चमकता हुआ चांद होता है। इससे पहले विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम देवी दुर्गा के नाम पर वामिका रखा था।

विराट-अनुष्का दूसरी बार बने पैरेंट्स, बेटे का हुआ जन्म, अकाय रखा नाम, जानें क्या है मतलब
विराट-अनुष्का दूसरी बार बने पैरेंट्स, बेटे का हुआ जन्म, अकाय रखा नाम, जानें क्या है मतलब
user

नवजीवन डेस्क

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर फिर से किलकारी गूंजी है। विराट-अनुष्का अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकान नाम अकाय रखा है। इस खुशखबरी का ऐलान दोनों ने बयान जारी कर किया है। ये खबर आने के बाद दोनों को दोस्तों और फैंस से ढेरों बधाई मिल रही है।

दोनों ने खुद अपने दूसरे बच्चे के आगमन का ऐलान किया है। कपल ने अपने बयान में लिखा, 'बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम इस मौके पर आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। विराट और अनुष्का की तरफ से प्यार।'


दोनों का बयान आते ही वायरल हो गया है और हर तरफ से बेबी अकाय के लिए उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। यहां बता दें कि अकाय का अर्थ हिंदी भाषा में निराकार, यानी जिसका कोई आकार नहीं हो, होता है। वहीं तुर्की में इसका मतलब चमकता हुआ चांद होता है। इससे पहले विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम देवी दुर्गा के नाम पर वामिका रखा था।

यहां बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कई महीनों से दूसरी बात माता-पिता बनने को लेकर चर्चा में थे। ये कहा जा रहा था कि अनुष्का अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। हालांकि कुछ वक्त पहले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने एक इंटरव्यू ये सीक्रेट खोल दिया था। तब जाकर पता चला था कि प्रेग्नेंसी की बात में सच्चाई है।


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में 11 दिसंबर को शादी की थी। क्लोज सेरेमनी में हुई ये शादी इटली के टस्कनी में हुई थी। इसमें दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद 2021 में 11 जनवरी को विराट और अनुष्का के घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम वामिका रखा गया। अब दोनों को एक बेटा हुआ है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia