'वारिस पंजाब दे' प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह मोगा से गिरफ्तार, 36 दिनों से दे रहा था चकमा

अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी और उसके सैकड़ों साथियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन अमृतपाल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ भागने में सफल रहा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल सिंह पिछले 36 दिनों से पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को लगातार चकमा देता रहा था। हाल ही में अमृतपाल का सबसे खास साथी पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी और उसके सैकड़ों साथियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन अमृतपाल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ भागने में सफल रहा।

अमृतपाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने एक ट्विट कर इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मोग से अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। लोगों से अपील की गई है कि कोई भी फर्जी खबर शेयर न करे।


कौन है अमृतपाल सिंह ? 

अमृतपाल 'वारिस पंजाब दे'संगठन का चीफ है। वह अलग देश खालिस्तान की मांग कर रहा है. वह कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है। वारिस पंजाब दे संगठन को पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ने बनाया था। दीप सिद्धू की मौत के बाद अमृतपाल ने इसपर कब्जा कर लिया। उसने भारत आकर संगठन में लोगों को जोड़ना शुरू किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia