वीडियो: लोगों के सामने प्रियंका गांधी ने पेश की मिसाल, जाम में फंसी एंबुलेंस को देख गाड़ी से उतरीं, खुलवाया रास्ता

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी के महाराजगंज में जाम में फंसी एक एंबुलेंस के लिए रास्ता खुलवाया। प्रियंका गांधी की इस कोशिश के बाद ही जाम में फंसा एंबुलेंस जल्द से जल्द से अस्पताल तक पहुंच सका।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर जनता के सामने मिसाल पेश की है। उन्होंने बता दिया है कि उनके लिए राजनीति से पहले मानवता है। दरअसल, प्रियंका गांधी यूपी के अलग-अलग जिलों में दौरे पर है। जब उनका काफिला महाराजगंज की सड़कों से गुजर रहा था उसी वक्त कुछ ही दूरी पर एक एंबुलेंस जाम में फंसी हुई थी। इस बात की जानकारी प्रियंका गांधी को जैसे ही लगी बिना कुछ सोचे वह गाड़ी से उतरी और जाम में फंसी हुई एंबुलेंस तक पहुंची।

इसके बाद प्रियंका गांधी ने काफी मशक्कत के बाद फंसी हुई एंबुलेंस के लिए तुरंत रास्ता बनाया। जाम से निकलते ही एंबुलेंस मरीज को लेकर हॉस्पिटल की ओर बढ़ चला। इस दौरान प्रियंका गांधी को वहां मौजूद समर्थकों और लोगों ने घेर लिया और उनसे काफी देर तक बातचीत की। लोगों से बात करने के बाद प्रियंका गांधी अपने काफिले के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ीं।


यह कोई पहला मामला नहीं है जब प्रियंका गांधी ने राह चलते किसी मरीज की मदद की। इससे पहले केरल के वायनाड में राहुल गांधी के रोड में घायल पत्रकारों की मदद की थी। इतना ही नहीं घायल हुए पत्रकार के जूतों को प्रियंका ने अपने हाथों से उठाया था और जूतों को एंबुलेंस में रखा था, जिसमें घायल पत्रकार को अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia