मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली, MP-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा
यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा चलने की संभावना है।

देश के कई हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा है, जबकि कुछ पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। तेज बारिश और आंधी से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। नदी और समुद्र के किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के पास चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।
दिल्ली में बारिश और आंधी का अलर्ट
दिल्ली में आज यानी 21 अगस्त को भारी बारिश और आंधी चल सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में इन जिलों में बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, हमीरपुर, झांसी और बिजनौर में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट
बिहार के गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
झारखंड में भी तेज बारिश की चेतावनी
झारखंड के धनबाद, देवघर, रांची, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। रांची में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ तेज हवा
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
हिमाचल में 21-22 अगस्त को बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिए गए मौसम अपडेट के मुताबिक मनाली में 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में बारिश और गरज-चमक की संभावना
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, कलिम्पोंग और हावड़ा में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पंजाब में 70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है हवा
पंजाब के अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, पठानकोट, बठिंडा, गुरदासपुर और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
राजस्थान में बारिश और आंधी का अलर्ट
राजस्थान के जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, बांसवाड़ा और भरतपुर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका
मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना, भोपाल, विदिशा, सागर, ग्वालियर, दमोह, रायसेन, मंदसौर और नीमच में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
मौसम बिगड़ने से फसलों और आवाजाही पर असर की आशंका
तेज आंधी और बारिश के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा बना हुआ है, जबकि कुछ पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है। नदी और समुद्र के किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
