देशभर में करवट ले रहा मौसम, पहाड़ों में बर्फबारी, जानें दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और सर्वाधिक तापमान 27 डिग्री होने की संभावना है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर भारत में लगातार मौसम करवट ले रहा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला बना हुआ है। आगामी दिनों में भी पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश संभव है। इसके अलावा, मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 11 से 13 मार्च तक हल्की बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है। 12 और 13 मार्च को समतल इलाकों में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और सर्वाधिक तापमान 27 डिग्री होने की संभावना है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। 09 और 10 मार्च को नई दिल्ली में दोपहर के समय तेज हवाएं बह सकती हैं। आगामी दिनों में नई दिल्ली का सर्वोच्च तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज तापमान न्यूनतम स्तर 12 डिग्री और अधिकतम स्तर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। लखनऊ में आज आसमान सफा रहने की संभावना है। इसके अलावा, 09 और 10 मार्च को यहां तेज हवाओं के चलने की संभावना है। वहीं, गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री हो सकता है, और यहां भी आज के दिन आसमान साफ रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार, 12 और 13 मार्च को पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा होने की आशंका है। 9 और 10 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों में, दक्षिण राजस्थान को छोड़कर, तेज चलने की संभावना है। साथ ही, 7 से 9 मार्च के बीच ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कुछ स्थानों पर वर्षा के होने की संभावना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia