उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में बूंदाबांदी से गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात की आशंका है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हल्के हिमपात के कई दौर होने और कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबादी के बाद मौसम ने करवट बदल लिया है। पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है। जिससे प्रदेश में दिन ब दिन ठंड में भी इजाफा हो रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम आंशिक बादल छा गए।


मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। प्रदेश में दिन ब दिन ठंड में इजाफा हो रहा है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हल्के हिमपात के दो से तीन दौर हो चुके हैं। जिससे प्रदेश में हर दिन के साथ ठंड में भी इजाफा हो रहा है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात होने की आशंका है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia