मौसम अपडेट: दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में आज बारिश और आंधी की आशंका है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में आज बारिश और आंधी की संभावना है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है।
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।
किसानों, मछुआरों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
देश के कई हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दिल्ली में 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे, उत्तर प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और पंजाब में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमानों में दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है।
दिल्ली, यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: राजधानी में आज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। अलर्ट के मुताबिक, हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, नोएडा, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया, रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र समेत कई जिलों के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार: भोजपुर, पटना, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, सहरसा और सुपौल में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
झारखंड: जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहिबगंज, हजारीबाग, गिरिडीह और रांची के लिए तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। रांची में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पहाड़ी राज्यों से पंजाब और राजस्थान तक बारिश की आशंका
उत्तराखंड: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा देखते हुए यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश: मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और सोलन में भारी बारिश की संभावना है। अलर्ट के अनुसार, कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मनाली के लिए अधिकतम तापमान 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जम्मू-कश्मीर: कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और अनंतनाग में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पंजाब: लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, मोगा, मानसा, कपूरथला, पटियाला और पठानकोट में बारिश और आंधी की आशंका है। अलर्ट के मुताबिक, हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
राजस्थान: कोटा, पाली, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर में बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश: देवास, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), भोपाल, इंदौर, खंडवा, गुना, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, विदिशा, अशोकनगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा और कटनी समेत कई इलाकों के लिए मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल: कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, कोलकाता और हावड़ा के लिए बारिश और तेज हवाओं की आशंका है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश को लेकर अलर्ट?
दक्षिण भारत में मौसम बिगड़ने की संभावना है। IMD के मुताबिक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की आशंका है। केरल में 16 से 21 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश: तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
तेलंगाना: राज्य में आज गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने और तेज हवा से जुड़ी चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार, 18 अक्टूबर को भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की गतिविधियां भी हो सकती हैं।
कर्नाटक: तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में आज बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम अपडेट के बीच बिजली और भारी बारिश के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका वाले रास्तों पर अतिरिक्त सावधानी बरतें की सलाह दी गई है। मछुआरों और समुद्र में जाने वाले लोगों को संबंधित तटीय मौसम बुलेटिन का पालन करने किए कहा गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
