मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, झारखंड-राजस्थान समेत 21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा
दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और नदियों के बढ़ते जलस्तर का खतरा है।

देश के कई हिस्सों में मॉनसून का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने मुताबिक, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा है, जबकि उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान की आशंका है और कुछ जगहों पर ओले पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में उत्तर ओडिशा और झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल तक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आज जिन 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं।
दिल्ली में देर शाम तक बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में 2 सितंबर की देर शाम तक बारिश के साथ तेज आंधी की चेतावनी है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यूपी के कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर में बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा
बिहार के सिवान, गया, जहानाबाद, पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, बांका, मुंगेर और जमुई में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान की आशंका भी जताई गई है। पटना में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
झारखंड के इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
झारखंड के रांची, रामगढ़, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला और गुमला में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में बारिश-आंधी का अलर्ट
उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश और बागेश्वर में बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हरियाणा के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
हरियाणा के फरीदाबाद, जींद, कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर, सिरसा, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और पलवल में बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
हिमाचल में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में तेज आंधी की चेतावनी भी दी गई है। मनाली में अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान
जम्मू-कश्मीर के जम्मू, रियासी, राजौरी, रामबन, कुलगाम, पुंछ, पुलवामा और कुपवाड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट
पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, कोलकाता, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर और कूचबिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी
पंजाब के लुधियाना, कपूरथला, चंडीगढ़, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
राजस्थान के कई जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी
राजस्थान के झुंझुनू, टोंक, बारां, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर, झालावाड़, जैसलमेर, करौली, उदयपुर, सवाई माधोपुर और जयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी की चेतावनी
मध्य प्रदेश के कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, होशंगाबाद, खरगोन, मंडला, खंडवा, बैतूल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
