फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, MP में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

स्काईमेट के अनुसार, आज और कल एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में बर्फबारी होगी। इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। इससे ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

दिल्ली-NCR में बारिश, फोटो: Getty Images
दिल्ली-NCR में बारिश, फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर भारत के लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के 48 जिलों में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

स्काईमेट के अनुसार, आज और कल एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में बर्फबारी होगी। इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। इससे ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

आईएमडी का कहना है नया पश्चिमी विक्षोभ पुराने की तुलना में अधिक ताकतवर है। इसका प्रभाव पश्चिमी हिमालय के राज्यों और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों पर भी दिखेगा। 1 और 2 मार्च को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो सकती है।

पंजाब और हरियाणा में आने वाले तीन दिनों के बीच बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब में 2 मार्च को भारी बारिश हो सकती है, जबकि हरियाणा में 1 और 2 मार्च को मीडियम स्तर की बारिश हो सकती है। यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी 1 से 2 मार्च के बीच बारिश और कई जगहों पर ओले गिरने का भी अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार और झारखंड में भी दिखेगा। इन राज्यों में इसका असर 3 मार्च से दिखेगा। दोनों राज्यों में मार्च की शुरुआत बारिश से हो सकती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia