दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD का अलर्ट, जानें कहां होगी बारिश-बर्फबारी?

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देशभर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिन राज्यों में मौसम फिर करवट लेने वाला है, उनमें दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश शामिल है। आईएमडी के अनुसार, 29 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिम राज्यों और हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन राज्यों में 1 से 3 मार्च के बीच बारिश होने के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। 29 फरवरी को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। 29 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। लखनऊ में 28 फरवरी यानी आज आसमान साफ रहेगा। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा। यहां 1 मार्च से बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में तेज हवालओं के साथ बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा विदर्भ, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia