वीकेंड ट्रिप बना मौत का सफर, घूमने निकले बेंगलुरु के चार युवक झील में डूबे, परिवार में मातम

पुलिस ने बताया कि युवक वीकेंड पर नंदी हिल्स घूमने गए थे। लौटते समय वे झील में तैरने के लिए उतरे, तभी हादसे का शिकार होकर डूब गए। पुलिस ने कहा कि चारों में से एक लड़का तैरना नहीं जानता था और डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में तीन और लोगों की जान चली गई।

वीकेंड ट्रिप बना मौत का सफर, घूमने निकले बेंगलुरु के चार युवक झील में डूबे
वीकेंड ट्रिप बना मौत का सफर, घूमने निकले बेंगलुरु के चार युवक झील में डूबे
user

नवजीवन डेस्क

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के पास चिक्काबल्लापुरा जिले के देवनहल्ली तालुका में रविवार को वीकेंड पर पर्यटन स्थल नंदी हिल्स घूमने गए चार युवकों की रामनाथपुरा झील में डूबने से मौत हो गई है। रविवार देर रात चार में से दो युवकों के शवों को बाहर निकाला गया था। सोमवार सुबह चलाए गए अभियान में दो और युवकों के शव भी मिल गए।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान शेख ताहिर, तौहीद, शाहिद और फैजल खान के रूप में हुई है। सभी 18 साल के हैं और बेंगलुरु के आरटी नगर के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि युवक वीकेंड पर नंदी हिल्स घूमने गए थे। लौटते समय वे झील में तैरने के लिए कूद गए, तभी हादसे का शिकार होकर सभी डूब गए।


पुलिस ने कहा कि चारों युवकों में से एक लड़का तैरना नहीं जानता था और डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में तीन और लोगों की जान चली गई। झील के किनारे पड़ी बाइक और हेलमेट देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद विश्वनाथपुरा पुलिस, अग्निशमन दल और आपातकालीन सेवा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। शवों को देवनहल्ली के आकाश अस्पताल में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia