पश्चिम बंगाल चुनाव: 8 जिलों की 142 सीटों पर तेज मतदान, 4 घंटे में 39.97% वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 8 जिलों की 142 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 39.97 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदान में पूर्ब बर्धमान सबसे आगे और कोलकाता साउथ सबसे पीछे रहा।

फोटो: @CEOWestBengal
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण के तहत 8 जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, सुबह 11 बजे तक सिर्फ चार घंटों में 39.97 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इससे राज्य में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी साफ नजर आ रही है।

जिलेवार मतदान: पूर्ब बर्धमान सबसे आगे

जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूर्ब बर्धमान जिले में सबसे ज्यादा 44.50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इसके बाद हुगली में 43.12 फीसदी और नादिया में 40.34 फीसदी वोटिंग हुई।

वहीं, हावड़ा में 39.45 फीसदी, उत्तर 24 परगना में 38.43 फीसदी और कोलकाता उत्तर में 38.39 फीसदी मतदान हुआ। दक्षिण 24 परगना में 37.92 फीसदी और कोलकाता दक्षिण में सबसे कम 36.78 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

सुबह 9 बजे तक मतदान की शुरुआत 18.39 फीसदी से हुई थी, जिसमें पूर्ब बर्धमान 20.86 फीसदी के साथ सबसे आगे था, जबकि कोलकाता साउथ 16.81 फीसदी के साथ सबसे पीछे रहा।


भवानीपुर सीट पर कम मतदान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट, जो कोलकाता साउथ जिले में आती है, वहां 37.27 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो औसत से कम है। इस बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बाहर से आए पुलिस पर्यवेक्षक बीजेपी के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पोस्टर हटाए गए हैं और कुछ नए लोगों द्वारा माहौल खराब किया जा रहा है।

फाल्टा घटना और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

दूसरी ओर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने फाल्टा में एक मतदान केंद्र पर पार्टी के चुनाव चिन्ह पर टेप लगाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है और वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने यह भी बताया कि उन्होंने केंद्रीय नेताओं को स्थिति से अवगत कराया है और इसे टीएमसी की रणनीति बताया। उन्होंने दावा किया कि मतदान अभी शुरुआती चरण में है और आगे कई घटनाएं सामने आ सकती हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia