ममता के बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, दुर्गापुर के टीएमसी दफ्तर में घुसकर मचाया तांडव
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में टीएमसी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई है। पांडवेश्वर से टीएमसी के विधायक जितेंद्र तिवारी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल में तांडव कर रही है।
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी पर हिंसा और तोड़फाड़ करने का आरोप लगा है। ताजा तस्वीर दुर्गापुर से सामने आई है। जहां टीएमसी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई है। पांडवेश्वर से टीएमसी के विधायक जितेंद्र तिवारी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “बीजेपी बंगाल में तांडव कर रही है। अगर बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को नहीं रोकती है, तो हम जवाबी कार्रवाई करेंगे, हम चुप नहीं बैठेंगे। आप बंगाल में जीते हैं, लेकिन टीएमसी कार्यालय में तोड़ नहीं कर सकते।”
इससे पहले बीजेपी कई बार टीएमसी पर तोड़फोड़ और हिंसा फैलाने का आरोप लगा चुकी है। लेकिन अब खुद बीजेपी पर हिंसा फैलाने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। इससे पहले बीजेपी पर लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप लग चुका है।
कोलकाता में चुनाव प्रचार के दौरान को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा हो गया था। रोड शो के दौरान कुछ लोगों ने पत्थर फेंके थे और आगजनी भी की गई थी। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया था। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने इस हिंसा का आरोप बीजेपी पर लगाया था।
ममता बनर्जी ने कहा था, ‘‘बीजेपी ने पहले से ही हिंसा की योजना बनाई थी। उन्होंने बाहर से गुंडे बुलवाकर कोलकाता यूनिवर्सिटी कैम्पस में हमला किया था।’’ वहीं बीजेपी ने इस हिंसा का आरोप टीएमसी पर लगाया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 28 May 2019, 11:55 AM
