जामिया इलाके में पुलिस की ये कैसी मुस्तैदी? युवक ने CAA प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग, हाथ बांधे देखती रही पुलिस

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया इलाके में सीएए के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों पर एक शख्स ने गोली चलाई है। इस हमले में एक छात्र घायल हो गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने पिस्तौल लहराने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

फोटो: दानिश सिद्दीकी (रॉयटर्स)
फोटो: दानिश सिद्दीकी (रॉयटर्स)
user

नवजीवन डेस्क

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को प्रदर्शनकारियों पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे हैरानी करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली? तस्वीरों जो सामने आ रही है इससे यही पता चलता है कि पुलिस कितनी मुस्तैद है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर रहा है और पीछे पुलिस हाथ बांधकर मूक दर्शक बनी हुई है।

खबरों के मुताबिक, घटना दोपहर लगभग 1:40 बजे की है। जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र राजघाट तक पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक युवक आया और उसने 'ये लो आज़ादी' और दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गोली चलाई। गोली शादाब नाम के छात्र के हाथ पर लगी और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सबसे हैरानी करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली?


वहीं घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक पिस्तौल लहराकर यह कह रहा था कि तुम्हें आजादी चाहिए, मैं देता हूं आजादी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारे लगा रहा था।

कौन है घायल छात्र?

हमले में घायल छात्र का नाम शादाब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि वह जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */