देश में कहां होगी बारिश, कहां पड़ेगी लू की मार, दिल्ली, यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। आईएमडी ने लोगों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के साथ लू जानलेवा साबित हो रह है। ऐसे में लोगों को मॉनसून की बारिस का इंतजार है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में हाल में हुई बारिश से मौसम खुशगवार है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 22 जून से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

देश में कहां होगी बारिश?

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।


बिहार में होगी बारिश

बिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। आईएमडी ने लोगों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। गुजरात के बाद राजस्थान में चक्रवात बिपरजॉय का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

लू का अलर्ट

ओडिशा, झारखंड में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ओडिशा में सोमवार 19 जून को कई राज्यों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं झारखंड में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और इससे ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia