2017 में यूपी, उत्तराखंड समेत इन 5 राज्यों में किस पार्टी को मिली थी कितनी सीटें, किसकी बनी थी सरकार?

जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां विधानसभा का कार्यकाल इसी साल मार्च और मई के महीने में पूरा हो रहा है। ऐसे में इस महीने से पहले ही सभी राज्यों में चुनाव कर नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होनी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें, 5 राज्यों (यूपी, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड) में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके कार्यक्रम का आज चुनाव आयोग ऐलान किया है। सभी राज्यों में चुनाव 7 चरणों में निपटाए जाएंगी। सभी राज्यों में चुनाव की गिनती 10 मार्च को होगी।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं जबकि उत्तराखंड में 70 सीटें हैं, इसके अलावा पंजाब में 117, मणिपुर में 60 तो गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव, 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 जनवरी को चौथे चरण का चुनाव, वहीं 27 फरवरी को 5वें चरण का चुनाव होगा। इसके अलाव छठे चरण का मतदान तीन मार्च और आखिरी और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा।

उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक चरण मेें चुनाव होंगे। 14 फरवरी को इन तीनों राज्यों में वोटिंग होंगी। मणिपुर में 27 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा, वहीं तीन मार्च को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी।

2017 विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को मिली थी कितनी सीटें ?

आपको बता दें, जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हुा है, वहां विधानसभा का कार्यकाल इसी साल मार्च और मई के महीने में पूरा हो रहा है। ऐसे में इस महीने से पहले ही सभी राज्यों में चुनाव करा कर नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होनी है।

उत्तर प्रदेश

सबसे पहले बात आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। यूपी में पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2017 में हुआ था। बीजेपी की अगुवाई में एनडीए 324 सीटें जीतकर सत्ता में आया था, इसमें अपना दल (सोनेलाल) ने 9 सीटें, जबकि भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी की 4 सीटें शामिल थी। और योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 54 पर एसपी-कांग्रेस गठबंधन (47 सपा और 7 कांग्रेस), 19 पर बीएसपी और 6 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

उत्तराखंड

वहीं 70 विधानसभा सीटों वाली उत्तराखंड में साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव हुए थे। जहां बीजेपी ने 56 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था और सरकार बनाई थी। जबकि कांग्रेस को कांग्रेस 11 सीटें मिली थीं। जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें आई थी। बता दें, त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन चार साल बाद उन्हें हटाकर बीजेपी ने पहले तीरथ सिंह रावत और महज कुछ महीने बाद पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया।

पंजाब

पंजाब की बात करें तो 117 सीटों विधानसभा में 2017 को इससे पहले चुनाव हुआ था। जहां कांग्रेस 77 सीटें जीतकर दस साल बाद सत्ता में लौटी जबकि शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन केवल 18 सीटों तक सिमट गया। वहीं आम आदमी पार्टी 20 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी। जबकि अन्य को दो सीटें मिली। कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने लेकिन चार साल के बाद कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया।

मणिपुर

वहीं पूर्वोत्तर के 60 सीटों वाले राज्य मणिपुर में 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी 24 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप उभरी थी। वहीं कांग्रेस 17 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी। जबकि अन्य के खाते में 19 सीटें आई थी, इसमें एनपीपी, एलजेपी और निर्दलीय शामिल थे। बता दें, BJP ने एनपीपी, एलजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई और एन बीरेंद्र सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने।

गोवा

वहीं 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा राज्य की बात करें तो यहां पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 में हुआ था। कांग्रेस 15 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वो सरकार नहीं बना सकी। बीजेपी ने 13 सीटें जीतीं, बाकी की 12 सीटें क्षेत्रिय दल औऱ निर्दलीय के खाते में आई। बीजेपी ने एमजीपी, जीएफपी और दो निर्दलीय विधायकों के सहारे सरकार बनाने में सफल रही। मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बने, लेकिन 17 मार्च 2019 को मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद डॉ.प्रमोद सावंत को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

इन 5 राज्यों में लोकसभा की कितनी सीटें?

अब आपको बताते हैं कि जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों में कितनी लोकसभा सीटें हैं। बात यूपी की करें तो उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं, वहीं उत्तराखंड में 5 सीटें, पंजाब में 13 सीटें, मणिपुर में 2 सीटें और गोवा में भी दो लोकसभा सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश

80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में साल 2019 में चुनाव हुए थे। जिसमें बीजेपी के खाते में 62, कांग्रेस के खाते में , समाजवादी पार्टी के खाते में 5, बीएसपी के खाते में 10 और दो सीटें अन्य के खाते में गई थीं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पाचों सीटें बीजेपी के खाते में आई थी।

पंजाब

13 लोकसभा सीटों वाले पंजाब में 2019 में हुए चुनाव में सबसे ज्यादा 8 सीटें यूपीए, 2 शिरोमणि अकाली दल, 2 बीजेपी और एक सीट आप के खाते में आई थी।

मणिपुर

2 लोकसभा सीटों वाले मणिपुर राज्य में 2019 चुनाव में दोनों सीटे एनडीए गठबंधन की झोली में आई एक बीजेपी, तो एक NPF ने जीती

गोवा

वहीं बात गोवा की करें तो दो लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में 2019 में एक सीट बीजेपी तो एक कांग्रेस के खाते में आई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */