कौन हैं सपना गिल, जिन्हें क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से झगड़ा करने पर किया गया है गिरफ्तार

आखिर वह लड़की कौन है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं वह सपना गिल। सपना गिल एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं। सपना गिल एक मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

फोटो : सोशल मीडिया
i

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट के बाद चर्चा में आई सपना गिल को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। सपना और उसके दोस्त के खिलाफ पृथ्वी शॉ के दोस्‍त की कार में जमकर तोड़फोड़ करने का आरोप है। पृथ्वी शॉ मुंबई में अपने दोस्‍तों के साथ एक होटल में बुधवार को डिनर करने गए थे, जहां उन्‍होंने कुछ फैंस को दूसरी बार मांग करने पर सेल्‍फी लेने से इंकार कर दिया था। इसी को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले को लेकर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

कौन हैं सपना गिल, जिन्हें क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से झगड़ा करने पर किया गया है गिरफ्तार

आखिर वह लड़की कौन है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं वह सपना गिल-

सपना गिल एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं।

सपना गिल एक मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 18 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर तस्वीरें और रील्स वीडियोज शेयर करती रहती हैं।


कौन हैं सपना गिल, जिन्हें क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से झगड़ा करने पर किया गया है गिरफ्तार

सपना एक अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग की है। 2017 में आई फिल्म काशी अमरनाथ और 2021 में आई मेरा वतन में नजर आ चुकी हैं।

सपना गिल का जन्म 9 सितंबर 1991 को चंडीगढ़ में हुआ था। हालांकि सपना गिल के माता-पिता और भाई-बहन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए