नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वाले लोग कौन थे और किस राज्य के थे? सामने आई मृतकों की सूची, यहां देखें

मृतकों की एक सूची सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि मरने वाले लोगों के क्या नाम हैं और वह कहां के रहने वाले थे।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद की तस्वीर।
i
user

नवजीवन डेस्क

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9.30 बजे मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में सबसे ज्यादा बिहार के 9 लोग और दिल्ली के 8 लोग शामिल हैं। मरने वालों में 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की एक सूची सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि मरने वाले लोगों के क्या नाम हैं और वह कहां के रहने वाले थे। इस सूची को 'अजतक' ने रिपोर्ट की है।

मृतकों के क्या नाम हैं और कहां के रहने वाले थे?

  1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार

  2. पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली

  3. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली

  4. व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली

  5. पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार

  6. ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार

  7. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार

  8. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार

  9. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार

  10. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार

  11. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

  12. पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

  13. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा

  14. पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली

  15. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली

  16. रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली

  17. बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली

  18. मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली


रेलवे स्टेशन पर कब मची भगदड़?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर शनिवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब कथित तौर पर यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

रेलवे ने बताया कि घटना रात 9.30 बजे के आसपास की है। दोनों प्लेटफॉर्म पर भीड़ काफी अधिक थी, जिस कारण कुछ लोग बेहोश हो गए। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 16 Feb 2025, 10:49 AM