पहलगाम में मारे गए नौसना अधिकारी की पत्नी की अपील- कश्मीरियों, मुसलमानों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए

हिमांशी ने विनय नरवाल के 27वें जन्मदिन के मौके पर करनाल में आयोजित रक्तदान शिविर में कहा कि वह किसी के खिलाफ नफरत नहीं चाहती हैं। इस घटना की वजह से लोग कश्मीरी लोगों और मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं।

पहलगाम में मारे गए नौसना अधिकारी की पत्नी की अपील- कश्मीरियों, मुसलमानों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने गुरुवार को कहा कि जिन लोगों ने उनके पति की हत्या की है, उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए लेकिन इसकी वजह से मुस्लिमों और कश्मीरियों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

हिमांशी ने विनय नरवाल के 27वें जन्मदिन के मौके हरियाणा के करनाल में आयोजित रक्तदान शिविर में पत्रकारों से कहा कि वह किसी के भी खिलाफ नफरत नहीं चाहती हैं। इस घटना की वजह से लोग कश्मीरी लोगों और मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम ऐसा नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं।” उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से हम इंसाफ चाहते हैं। जिन लोगों ने नरवाल के साथ गलत किया है, उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए।”


दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें विनय नवराल भी शामिल थे। इस आतंकी हमले से करीब एक हफ्ते पहले ही नरवाल और हिमांशी की शादी हुई थी। विनय की याद में आयोजित रक्तदान शिविर में हिमांशी ने अपने दिवंगत पति की आत्मा की शांति के लिए लोगों से प्रार्थना करने की भी अपील की।

विनय नरवाल के 27वें जन्मदिन पर गुरुवार को हरियाणा के करनाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नौसेना के अधिकारी को श्रद्धांजलि देते समय नरवाल की मां और पत्नी हिमांशी फूट-फूट कर रो पड़ीं। शिविर का आयोजन करनाल के एनजीओ ‘नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स’ ने किया।


इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि दिवंगत अधिकारी ने नौसेना में रहते हुए अपने देश की सेवा समर्पण के साथ की और वह हमेशा सभी के दिलों में जीवित रहेंगे।पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए एक वक्ता ने कहा कि आतंकवादी निर्दोष लोगों का खून बहाते हैं, लेकिन इस रक्तदान शिविर के जरिए कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia