झारखंड के सिमडेगा में होली खेल रहे लोगों पर जंगली सूअर का हमला, एक की मौत, छह जख्मी

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी भी सदर अस्पताल पहुंचे। वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए तत्काल पांच-पांच हजार रुपए की मदद दी गई है। मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपए दिए गए हैं।

झारखंड के सिमडेगा में होली खेल रहे लोगों पर जंगली सूअर का हमला, एक की मौत, छह जख्मी
झारखंड के सिमडेगा में होली खेल रहे लोगों पर जंगली सूअर का हमला, एक की मौत, छह जख्मी
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड के सिमडेगा जिले के पिथरा में होली का जश्न मना रहे लोगों पर जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम निकोलस टोप्पो है। घटना के बाद गांव में होली का जश्न शोक में बदल गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सिमडेगा के पिथरा गांव में लोग होली खेल रहे थे, तभी एक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान जंगली सुअर के हमले में निकोलस टोप्पो नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।


वहीं पिथरा ढावठाटोली निवासी अमित किड़ो, लेदनटोली के निवासी फुलजेम्स किंडो और मनोज टोप्पो, नवाटोली की निवासी माइकल डुंगडुंग, कोंनबेगी मुंडलटोली निवासी संजय कुजूर और बाघचट्टा निवासी ललित कुजूर इस हमले में घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी भी सदर अस्पताल पहुंचे। वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए तत्काल पांच-पांच हजार रुपए की मदद दी गई है। मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपए दिए गए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia