बीजेपी विधायक पर बलात्कार का आरोप, सुनवाई न होने पर पीड़ित ने की योगी के घर के बाहर खुदकुशी की कोशिश

उत्तरप्रदेश में बीजेपी के एक विधायक बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसकी कहीं सनुवाई नहीं हो रही है।

फोटो सोशल मीडिया
i

रविवार सुबह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला और उसके परिवार ने आवास के सामने आत्महत्या की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसके साथ बीजेपी के एक विधायक और उसके साथियों ने उससे बलात्कार किया था। महिला का आरोप है कि वह अपनी पीड़ा लेकर पुलिस से लेकर अफसरों तक से मिल चुकी है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने कहा है कि अब उसके सामने कोई चारा नहीं बचा है।

बताया जा रहा है कि आज एक महिला अपने परिवार के साथ सीएम आवास के बाहर खड़ी हो गई. इसके बाद उसने परिवार के साथ आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की. महिला को रोका गया तो उसने बताया कि बीजेपी के विधायक ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया है।

महिला ने कहा है कि उसे अब धमकियां मिल रही हैं। उसने कहा कि अगर विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जान दे दी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 08 Apr 2018, 2:13 PM