#MeToo: लोन के बदले मांगा जिस्म, महिला ने सरेआम चप्पल-डंडे और घूंसों से की धुनाई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला सड़क पर एक लोन एजेंसी के अधिकारी की कॉलर पकड़कर डंडे और चप्पल से उसकी पिटाई करती नजर आ रही है। आरोप है कि मैनेजर ने लोन पास कराने के बदले महिला से संबंध बनाने की मांग की थी।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कर्नाटक के दवनागेरे जिले में एक महिला का बीच सड़क पर एक लोन एजेंसी के मैनेजर की जमकर धुनाई करने का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि मैनेजर ने लोन पास कराने के लिए महिला से संबंध बनाने की मांग की थी। महिला ने मैनेजर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। खबरों के मुताबिक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान देवईय्या के रूप में हुई है, जो डीएचएफएल नामक एक लोन एजेंसी में काम करता है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसने दो लाख रुपये का लोन पास करने के लिए उससे संबंध बनाने की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार घटना देवनागेरे शहर के निजालिन्गप्पा एक्सटेंशन की है। आरोपी मैनेजर ने लोन के काम के बहाने महिला को एक घर पर बुलाया था। बुलावे पर पहुंची महिला से उसने लोन पास करवाने के बदले संबंध बनाने की मांग कर दी। इससे गुस्से में आई महिला ने उसे खिंचकर उसके घर से निकाला और पिटाई शुरू कर दी। महिला ने बीच सड़क पर सभी के सामने उसकी डंडे, हाथों और चप्पल से जमकर पिटाई की।

काफी देर तक आरोपी की पिटाई करने के बाद महिला ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मैनेजर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia